देखिये वीडियो, लखनऊ में पेट्रोल पंप पर आधी रात को मचा बवाल, जानिये क्या है पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

यूपी की राजधानी लाखनऊ के एक पेट्रोल पंप पर बीती रात उस समय जबरदस्त बवाल मच गया, जब एक युवक पर वहां के आधा दर्जन पेट्रोल पंप कर्मी अचानक टूट पड़े। जानिये, क्या है पूरा मामला



लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात भारी बवाल का मामला सामने आया। यहां के आधा दर्जन पेट्रोल पंप कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मारपीट की इस घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी, जो अब वायरल हो रही है। 

जानकारी के मुताबिक पुरनिया पेट्रोल पम्प पर एक युवक ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद वहां मौजूद स्टाफ को पेट्रोल की कीमत के रूप में कुछ सिक्के दिये। सिक्के लेने से स्टाफ ने मना कर दिया। यह कहासुनी विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गयी। 

पेट्रोल भरवाने आये युवक को पेट्रोल पम्प पर मौजूद आधा दर्जन कर्मचारियों ने जमकर पीटा। घायल हुए युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी। पीड़ित ने थाने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ दी गयी तहरीर में आधा दर्जन स्टाफ पर उससे मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।  
 










संबंधित समाचार