लखनऊ: तेंदुए के हमले में 1 युवक बुरी तरह से जख्मी, क्षेत्र में दहशत

डीएन ब्यूरो

लखनऊ के आशियाना थानाक्षेत्र में तेंदुए ने आंतक मचा रखा है। तेंदुए के डर का आंतक इतना बढ़ गया है कि शाम ढ़लते ही लोग अपने घरों से नहीं नकलते हैं।



लखनऊ: राजधानी के आशियाना थानाक्षेत्र में तेंदुए ने आंतक मचा रखा है। तेंदुए के डर का आंतक इतना बढ़ गया है कि शाम ढलते ही लोग घरों से निकलना छोड़ दिया है। आशियाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा गांव में तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक जख्मी हो गया है। तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी गई लेकिन वन विभाग सूचना के 4 घंटे बाद मौके पर पहुंचे।

औरंगाबाद खालसा निवासी कुलदीप, गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब अपने घर के सामने ही खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर झपट्टा मार दिया। कुलदीप के शोर मचाने पर उसकी मां कुंता देवी लाठी लेकर दौड़ी। शोर सुनकर ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। खेत घेरकर तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं निकला। सूचना पर आशियाना थाने की पुलिस टीम पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए तीन और थाने पीजीआई, सरोजिनीनगर और कृष्णानगर की पुलिस भी बुला लगी गई। 

 

मौके पर मौजूद सीओ सरोजिनीनगर लाल प्रताप ने कहा कि तेंदुए के हमले में कुलदीप के कंधे और पीठ पर जख्म हुआ है। वहीं उनके खेत में तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें खेत से दूर कर दिया गया है। 










संबंधित समाचार