सरकार की उदासीनता से पार्क के साथ तिरंगे की भी उपेक्षा

डीएन संवाददाता

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में लखनऊ स्थित 'जनेश्वर मिश्र' पार्क का उद्धाटन किया था। लेकिन अब यह पार्क सरकार की उपेक्षा का शिकार हो गया।

लखनऊ  का 'जनेश्वर मिश्र' पार्क का दृश्य
लखनऊ का 'जनेश्वर मिश्र' पार्क का दृश्य


लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पाश इलाके के गोमतीनगर विस्तार में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क मौजूदा सरकार की सियासी उपेक्षा का शिकार हो गया है। इस पार्क की उपेक्षा का आलम यह है कि इसमें लगा 207 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा हवा और पानी के थपेड़ों से फट गया है और कई दिन बीत जाने पर भी इसे बदला नही जा सका है। कोई शासन प्रशासन का इस और ध्यान नहीं जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि झंडे को बनाने वाली संस्था इस पार्क में लगने वाले एक झंडे को सप्लाई करने के तकरीबन 1 लाख रुपए की मांग की हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में इस पार्क का उद्धाटन नवम्बर 2015 में किया था।

बता दें कि लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क 376 एकड़ मे फैला हुआ है। इस पार्क में लगे राष्ट्र ध्वज की ऊंचाई 207 फीट है। यह पार्क पूर्व सीएम अखिलेश यादव की महत्वकांक्षी परियोजनाओं मे से एक था। पार्क की अनदेखी का आलम यह है पिछले 2 साल मे डेढ दर्जन से ज्यादा झंडे बदले जा चुके हैं।










संबंधित समाचार