लखनऊ: चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की मूर्ति तोड़े जाने पर बेकाबू हुए किसान, पुलिस से झड़प

डीएन संवाददाता

किसानो के बड़े नेता माने जाने वाले चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की इलाहाबाद में प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में राजधानी के किसान उग्र हो उठे। किसानों ने इस घटना के विरोध में जमकर बवाल किया। पूरी खबर..

प्रदर्शन करते किसान
प्रदर्शन करते किसान


लखनऊ: किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की इलाहाबाद में प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में राजधानी के किसान उग्र हो उठे। किसानों ने इस घटना के विरोध में जमकर बवाल किया।

 

 

किसानों के बड़े नेता रहे टिकैत की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में किसान नेता हरिनाम सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतरे। किसानों ने विधानसभा का घेराव करने पर अड़े रहे, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से काबू किया।

 

प्रदर्शनकारी किसानो की इस दौरान किसानों की पुलिस से भी झड़प हो गयी। किसान नारेबाजी करते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने हुसैनगंज स्थित बर्लिंगटन चौराहे पर बड़ी मश्शकत के बाद रोका। मौके पर किसानो और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हो गयी।
 










संबंधित समाचार