पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया

admin

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ केवल धोखा किया है।

प्रेस वार्ता करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव
प्रेस वार्ता करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ केवल धोखा किया है। ऋण माफी योजना के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को एक-एक रूपये का ऋण माफी प्रमाण पत्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है जो किसानो के साथ एक भद्दा मजाक है। पूर्व सीएम ने कहा कि कम से कम सूबे के मुख्यमंत्री को इन प्रमाण पत्रों को देखना चाहिये था। गन्ना किसानों को भी सरकार ने बहुत बड़ा धोखा दिया है।

श्वेत पत्र सफेद झूठ

लखनऊ में प्रेंस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया श्वेत पत्र सफेद झूठ है। यह श्वेत पत्र झूठ के पुलिंदे के अलावा कुछ नहीं है। राज्य की जनता के साथ सरकार धोखा कर रही है जिसे जनता माफ नहीं करेगी। सरकार ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता सुरक्षित है। भाजपा के लोग पुलिस कप्तान के घर में घुस जाते हैं और मारपीट करते हैं। क्या यहीं सुरक्षा व्यवस्था और नियम कानून है?

पूर्व सीएम ने राज्य के लोगों को योगी सरकार के झांसे में न आने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों को सस्ता और गुणवत्ता युक्त आवास केवल समाजवादी पार्टी दिला सकती है इसलिए लोग योगी सरकार के झांसे और बहकावे में न आये। उन्होंने योगी सरकार के 6 माह के काम काज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जुमलेबाजी और बयानबाजी के अलावा कुछ काम नहीं किया।

लखनऊ मेट्रो को बताया सपा सरकार की उपलब्धि

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम  कहा कि यूपी में मेट्रो योजना के लिए केन्द्र से एनओसी लेने के लिए उनकी सरकार को काफी मेहनत करनी पड़ी। तब जाकर कंही मेट्रो के लिए एनओसी मिल पाई। उन्होनें बताया की कभी-कभी अपने द्वारा लगाये गए पेड़ का फल खुद खाने को नही मिलता है। 










संबंधित समाचार