UP: लखनऊ में घर के अंदर फंदे से लटका मिला डॉक्टर का शव, क्षेत्र में हड़कंप, लग रही कई अटकलें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक डॉक्टर का शव उनके घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। डॉक्टर की संदिग्ध मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

शादी समारोह से लौटा था डॉक्टर (फाइल फोटो)
शादी समारोह से लौटा था डॉक्टर (फाइल फोटो)


लखनऊ: ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले में रहने वाले एक डॉक्टर का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। प्रथम दृष्ट्या यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टर की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

जानकारी के मुताबिक डेंटल डॉक्टर वसीम (30) शुक्रवार को कानपुर में एक शादी समारोह से शिरकत करने गये थे। वह शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार शाम को ठाकुरगंज के नगरिया मोहल्ले में अपने घर पर लौट आये। शनिवार सुबह डॉक्टर वसीम का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। वसीम के देर तक सोकर न उठने पर उनके पिता वजीर जब कमरे में पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टर वसीम राजाजीपुरम में अपना क्लीनिक चलाते थे।

परिजननों ने वसीम के शव को फंदे से उतारा और आनन-फानन में उनको अस्पताल लेकर गये। जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी तक डा. वसीम की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों ने भी अभी इस संबंध में कुछ बताया नहीं है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उनका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया गया है। 










संबंधित समाचार