UP Assembly Election: कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिये जारी की 125 उम्मीदवारों की सूची, 40 फीसदी टिकट युवाओं को

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 40 फीसदी टिकट युवाओं को और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने किया था 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने किया था 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में पार्टी ने 40 फीसदी टिकट युवाओं को और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिये हैं। इस सूची में कुल 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस बार यूपी में कांग्रेस के सत्ता में आने का दावा भी किया है।

बता दें की कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस बार 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान का ऐलान किया था। इसके लिये उन्होंने "मैं महिला हूं लड़ सकती हूं" कैंपेन भी चलाया। इसके तहत ही पार्टी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिये हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में बड़े नामों की बात की जाए तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी यूपी चुनाव के लिये टिकट मिला है। उन्नाव से कांग्रेस ने आशा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

यूपी चुनाव के लिये 125 उम्मीदवारों की घोषणा के मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक ट्विट भी किया है।

इसमें उन्होंने लिखा "बदलाव के लिए जनता तैयार है। देशवासियों ने चुननी कांग्रेस इस बार है। इस बार कांग्रेस ही आएगी, देश की राजनीति में परिवर्तन लाएगी"।










संबंधित समाचार