लखनऊ: महीनों से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

डीएन संवाददाता

महीनों से वेतन न मिलने के कारण सैकड़ों की तादाद में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी
प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी


लखनऊ: पिछले कई माह से वेतन न मिलने के कारण बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। निकाय में काम कर रहें सफाई कर्मचारियों ने प्रबंधक पर महीनों से वेतन न देने का आरोप लगाया। निकाय के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को पिछले 4 माह से उनका वेतन नहीं मिला है। 

वेतन की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मामलें में सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्दी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वो 27 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करेगें।

सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय निकायों में 35,774 पदों पर भर्तियां नहीं की जा रहीं हैं। जिसके कारण साफ-सफाई का काम प्रभावित हो रहा है। सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि इन पदों पर नियुक्ति बहाल की जाए।










संबंधित समाचार