Los Angeles Fire: चमत्कार या फिर कुछ और... जानिए क्या हुआ
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आग ने बहुत कुछ तबाह कर दिया है लेकिन एक घर सुरक्षित बच गया है। जानिए कैसे हुआ ये 'चमत्कार'। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर
नई दिल्ली: अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में फैली आग ने बहुत कुछ राख कर दिया है। चारों तरफ आग की लपटें और धूएं का गुबार है और इन सबके बीच एक ऐसा घर है, जिसे कुछ भी नहीं हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, घर के मालिक रिटायर्ड वेस्ट मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव डेविड स्टीनर हैं, जो अपना घर सुरक्षित देखकर हैरान हैं। डेविड को शुरू में डर था कि वह अपनी संपत्ति खो देंगे, लेकिन जब एक ठेकेदार ने वीडियो फुटेज शेयर किया जिसमें आग की लपटें उसके पड़ोसी की करोड़ों डॉलर की संपत्ति को अपनी चपेट में लेती हुई दिखाई दे रही थीं। जब स्टीनर ने फुटेज देखा, तो उन्होंने सोचा कि उनका घर बर्बाद हो गया होगा, लेकिन उन्हें बाद में मीडिया कवरेज और दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पता चला कि उसका घर इस अग्नि परीक्षा से बच गया है।
आखिर कैसे आग से बच गया घर?
तीन मंजिला इस घर की कीमत करीब 78 करोड़ रुपये है। डेविड ने बताया कि उन्होंने घर को बनाने में मजबूती का खास ख्याल रखा है। घर में स्टुको और स्टोन का इस्तेमाल किया गया है। ये चीजें आग में जल्दी नहीं जलती। इसके अलावा उनके घर की छत भी फायरप्रूफ थी। इसी वजह से डेविड के घर को आग से कोई नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें |
डाइनामाइट न्यूज़ के हिंदी न्यूज़ पोर्टल एवं मोबाइल एप का हुआ शानदार शुभारंभ
कितना हो चुका है नुकसान?
आग की चपेट में आकर लॉस एंजेलिस में अब तक कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 16 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 1,00,000 से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़कर दूसरे इलाकों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आग की वजह से इनमें 150 अरब डॉलर भारतीय रुपयों में करीब 13 लाख करोड़ रुपये का कम से कम नुकसान हो चुका है।
कई सेलिब्रिटीज का घर हुआ खाक
]इस आग में कई बड़े सेलिब्रिटीज का घर बर्बाद हो चुका है। इनमें हॉलीवुड एक्टर मेल गिब्सन, लेटन मीस्टर और एडम ब्रोडी शामिल हैं। जब शहर में आग भड़की तब यह सभी एक्टर गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड कार्यक्रम में मौजूद थे। इसके अलावा मॉडल और एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन का घर भी आग में तबाह हो गया है।
यह भी पढ़ें |
आजमगढ़ में पौधारोपड़ कर मना डाइनामाइट न्यूज़ के हिंदी न्यूज़ पोर्टल का जश्न
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: