Lok Sabha Election Results: स्मृति ईरानी समेत मोदी सरकार के ये मंत्री पीछे, यूपी में बड़ा उलटफेर

डीएन ब्यूरो

लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना जारी, सभी राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी, ताजा रुझानो के लिए बने रहिये डाइनामाइट न्यूज़ के साथ

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर



नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए नतीजों में एनडीए को भले ही बड़ी बढ़त है, लेकिन विपक्ष भी डबल सेंचुरी लगा रहा है।

 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार यूपी के रुझान सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं, जिसे भाजपा अपना गढ़ मानती रही है। यहां अब तक भाजपा 34 सीटों पर ही आगे है, जबकि समाजवादी पार्टी ने 34 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

दोपहर 12 बजे तक यूपी की अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल शर्मा के मुकाबले पीछे चल रही हैं।

इसी तरह 12 बजे तक रत्नागिरी सिंधु दुर्ग लोकसभा सीट से उतरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पीछे हैं। हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह पीछे चल रहे हैं, संदीप बालियान भी पीछे चल रहे हैं, जो मोदी सरकार में मंत्री हैं।

चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक एनडीए 296 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि इंडिया गठबंधन 231  सीटों पर बढ़त बना रखी है।










संबंधित समाचार