Odisha Lockdown: ओडिशा में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया

डीएन ब्यूरो

ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस (कोविड 19) के फैलाव को रोकने के लिए लाॅकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
 
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वीडियो संदेश के जरिए इसकी जानकारी दी। ओडिशा देश का पहला राज्य है जिसने लाॅकडाउन को बढाया है।
 
फिलहाल केंद्र ने पूरे देश में 21 दिन का लाॅकडाउन लगाया हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च की मध्य रात्रि से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। कई राज्यों ने कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए लाॅकडाउन बढाने की बात कही थी।
 
श्री पटनायक ने लाकडाउन बढाने के साथ ही सभी शैक्षिक संस्थानों को 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है।
 
ओडिशा में कोरोना से अब तक 42 लोग संक्रमित पाये गये हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुयी है। अब तक कोरोना से पीड़ित दो लागों को ठीक किया जा चुका है। (वार्ता)









संबंधित समाचार