Maharajganj News: निचलौल से सटे नेपाल बॉर्डर पर खेत में काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, जानिए पूरा मामला

डीएन संवाददाता

महराजगंज के निचलौल से सटे नेपाल बॉर्डर पर खेत में काम कर एक युवक पर तेंदुए से अचानक से हमला कर दिया। पढ़िए पूरी ख़बर डाइनामाइट न्यूज़ पर

तेंदुए के हमले में घायल युवक
तेंदुए के हमले में घायल युवक


महराजगंज: निचलौल से सटे इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास नेपाल में खेत में कर काम कर रहे युवक पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने निचलौल सीएचसी पहुँचाया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें | कोल्हुई में मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल, कई लोगों को उठा ले गई पुलिस

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निचलौल के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे नेपाल के ग्राम बसइया के निवासी देवनारायण पिता प्रदुमन यादव उम्र 20 वर्ष खेत में गन्ना काट रहा था। तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें | VIDEO: लक्ष्मीपुर रेंज में तेंदुए ने कई लोगों को किया घायल, मस्जिद में मौत पर बड़ा खुलासा

घायल युवक को पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोग तेंदुए के डर से बहार निकलने से भी कतरा रहे हैं।










संबंधित समाचार