Deoria: देवरिया में पुलिस प्रशासन के खिलाफ वकीलों का विरोध पांचवे दिन भी जारी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस प्रशासन के खिलाफ वकीलों का विरोध सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

पुलिस प्रशासन के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन
पुलिस प्रशासन के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन


देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस प्रशासन के खिलाफ वकीलों का विरोध सोमवार को पांचवे दिन भी जारी रहा।

न्यायिक कार्य से वकीलों के विरत होने के कारण वादकारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, दीवानी कचहरी परिसर में एक फरवरी को दीवानी कचहरी के एक न्यायालय में साक्षी के तौर पर आये लार थाना प्रभारी नवीन चौधरी से कुछ वकीलों का विवाद हो गया था।

लार क्षेत्र के ग्राम नदौली निवासी प्रियान्शू पति त्रिपाठी दीवानी कचहरी मे वकालत करते हैं। उनका जमीन का विवाद किसी से चलता है।

आरोप है कि लार थाने से मामले के निस्तारण में वकील प्रियान्शू को सन्तुष्टि नहीं मिलने पर उक्त वकील और थानेदार कचहरी परिसर में गरमा-गरम बहस करने हुए वाद विवाद करने लगे थे। (वार्ता)










संबंधित समाचार