लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य गोवा में गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

गोवा पुलिस ने राजस्थान में लूटपाट के एक मामले में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार


पणजी: गोवा पुलिस ने राजस्थान में लूटपाट के एक मामले में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि जोधपुर में मंडोर के रहने वाले आरोपी को पणजी पुलिस के एक दल ने पकड़ा।

उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले में सरदारपुर पुलिस थाने ने पणजी पुलिस को यहां आरोपी के ठिकाने की जानकारी दी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले के अनुसार, आरोपी और उसके साथियों ने चार मार्च को जेसराम नामक व्यक्ति के दफ्तर में उससे कथित तौर पर लूटपाट की थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी तब से फरार था। उसे राजस्थान पुलिस को सौंपा जाएगा।










संबंधित समाचार