जानिए आखिर क्यों एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान हो रही प्रभावित

डीएन ब्यूरो

विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ की पिछले दो दिन में कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


मुंबई/ नयी दिल्ली: विमानन कंपनी ‘एअर इंडिया’ की पिछले दो दिन में कम से कम तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के कारण प्रभावित हुई हैं। 

सूत्रों ने बताया कि शिकागो और वैंकुवर की उड़ानों को विमानों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को रद्द कर दिया गया। दोनों उड़ानों को बोइंग 777 विमान के जरिये संचालित किया जाना था।

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा पेरिस से दिल्ली आने वाली एक उड़ान रद्द करनी पड़ी।

इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किए जाने पर एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या एआई126 को 14 मार्च को तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द करना पड़ा था।

प्रवक्ता ने एक बयान में डाइनामाइट न्यूज़ से कहा, ‘‘प्रभावित यात्रियों को हर प्रकार की मदद दी गई और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में भेजने के हर प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद है।’’

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीन उड़ानों के रद्द होने से कितने यात्री प्रभावित हुए हैं।










संबंधित समाचार