News Headlines: जानिये इस वक्त के देश-विदेश के ताजा समाचार

डीएन ब्यूरो

डाइनामाइट न्यूज़ की इस खबर में आप इस वक्त की देश-विदेश के मुख्य और ताजा समाचार पढ़ सकते हैं। मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

पढ़िये दिन भर के मुख्य समाचार
पढ़िये दिन भर के मुख्य समाचार


नई दिल्ली: डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये शुक्रवार को शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार, जो इस प्रकार हैं:-

1) प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' को दिखाई हरी झंडी

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी से रवाना किया। नदी में चलने वाला जहाज 'एमवी गंगा विलास' अपने पहले सफर पर रवाना हो गया। यह 51 दिनों के अपने सफर में लगभग 3,200 किलोमीटर की यात्रा करेगा।

2) सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव की भूमिका तैयार करने के खेल का हिस्सा है धनखड़ का बयान: कांग्रेस

कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा न्यायपालिका की परोक्ष रूप से आलोचना किए जाने को लेकर शुक्रवार को उन पर फिर निशाना साधा और दावा किया कि एक उच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति का एक संवैधानिक संस्था पर हमला करना न्यायपालिका और सरकार के बीच टकराव की भूमिका तैयार करने के खेल का हिस्सा है।

3) कंझावला मामला: 11 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में शुक्रवार को अपने 11 कर्मियों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

4) बिहार सरकार ने शरद यादव के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

पटना, बिहार सरकार ने वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शुक्रवार को राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।

5) ‘नफरत की राजनीति’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कुछ ‘विभाजनकारी ताकतें’ देश की विविधता को देशवासियों के खिलाफ ही इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन ‘नफरत की राजनीति’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है।

6) महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, शिंदे ने दिए जांच के आदेश

मुंबई, महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

7) एअर इंडिया घटना: शिकायतकर्ता पर पेशाब नहीं किया, शंकर मिश्रा ने अदालत में कहा

एअर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा ने अचानक यू-टर्न लेते हुए शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि उसने आपत्तिजनक कृत्य नहीं किया।

8) एलजी ने सरकारी शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिये फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया : राजनिवास

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने फिनलैंड में दिल्ली सरकार के शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया है और इसके विपरीत कोई भी बयान “भ्रामक और शरारतपूर्ण” है। राजनिवास की तरफ से शुक्रवार को यह बात कही गई।

9) बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

श्रीनगर, कश्मीर घाटी में शुक्रवार को बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे कश्मीर से आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

10) जोशीमठ केवल 12 दिनों में 5.4 सेमी धंसा : इसरो की रिपोर्ट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा जारी उत्तराखंड के जोशीमठ की उपग्रह छवियों से पता चलता है कि हिमालयी शहर केवल 12 दिनों में 5.4 सेमी धंस गया। जमीन धंसने की यह घटना संभवत: दो जनवरी से शुरू हुई।

11) बाइडन को नहीं पता उनके यहां मिले गोपनीय दस्तावेजों में क्या है : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो. बाइडन इस बारे में नहीं जानते कि उनके निजी आवास एवं निजी कार्यालय के गैराज में मिले गोपनीय दस्तावेजों में क्या है और उन्होंने इस घटना को ‘‘काफी गंभीरता’’ से लिया है।

12) तेल-गैस उत्खनन, उत्पादन क्षेत्र में 58 अरब डॉलर निवेश आने की उम्मीदः पुरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2023 में देश के तेल एवं गैस के उत्खनन एवं उत्पादन क्षेत्र में 58 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शेवरॉन कॉर्प, एक्सनमोबिल और टोटलएनर्जीज जैसी वैश्विक ऊर्जा कंपनियां भारत में निवेश के लिए उत्सुक हैं।

13) नैतिकता अधिकारी ने बीसीसीआई अध्यक्ष के खिलाफ ‘हितों के टकराव’ की शिकायत खारिज की

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के नैतिकता अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) विनीत सरन ने बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी के खिलाफ हितों के टकराव का मामला खारिज कर दिया और कहा कि शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता के दावों का कोई आधार नहीं है।

14) छह कारणों से 2023 जलवायु कार्रवाई के लिए एक बहुत अच्छा वर्ष हो सकता है

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया), बहुत से लोग वार्षिक संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता को एक रस्मअदायगी से ज्यादा कुछ नहीं मानते हैं, जिसमें केवल इसके क्रमिक परिवर्तन पर सिर्फ बात की जाती है।

15) 'साइनाइड से अधिक शक्तिशाली': इस गर्मी नीले घेरे वाले ऑक्टोपस से कैसे सुरक्षित रहें

एडीलेड, एक ऑक्टोपस जीवविज्ञानी के रूप में, हर गर्मियों में जब किसी का सामना नीले घेरे वाले ऑक्टोपस से होता है तो मुझे बुलाया जाता है। शुक्र है कि सभी ठीक हो जाते हैं।










संबंधित समाचार