Kanpur: कानपुर की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत, छह लोग घायल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कानपुर की फैक्ट्री में भीषण आग
कानपुर की फैक्ट्री में भीषण आग


कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्ट्री भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने 11 लोगों को सुरक्षित बहार निकाला लिया है। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज जारी है। बाकी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने का काम होता है। देर रात फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

पर काबू पाया। घटना  में 11 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। अग्नि कांड में फैक्टरी से पांच लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मुख्य अगिनशमन अधिकारी (CFO) दीपक शर्मा ने कहा कि कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में तकरीबन सुबह 4 बजे के आसपास आग लगी थी, आग की तीव्रता ज़्यादा थी। 5 लोगों को बचाया गया था, जिनमें से 3 की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।










संबंधित समाचार