यूपी में भीषण सड़क हादसा, कानपुर में फ्लाईओवर से नीचे गिरी यात्रियों से भरी बस, चार लोग गंभीर

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आयी। यहां सवारियों से भरी एक मिनी बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

हादसे का शिकार बनी बस
हादसे का शिकार बनी बस


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आयी। यहां सवारियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। लेकिन इसे कयामत ही कहा जायेगा कि हादसे का शिकार बनी बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें बतायी जा रही है जबकि केवल चार यात्रियों को गंभीर चोटें आयी है। इस हादसे को देख वहां एक बार हाहाकार मच गया लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली।

डीसीपी, कानपुर अनूप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, 'एक मिनी बस में 16 लोग सवार थे। टाटमिल फ्लाईओवर पर यह बस अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बस सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को प्रारंभिक इलाज दे दिया गया है और फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा बीती रात हुआ। हादसे का शिकार हुई बस टाटमिल से घंटाघर की तरफ की तरफ जा रही थी। टाटमिल फ्लाईओवर पर बस अनियंत्रित हो गई और वहां से नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बस में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। चार यात्रियों को गंभीर चोटें लगी है, जबकि अन्य की स्थिति ठीक बतायी जा रही है।










संबंधित समाचार