बलिया कांड में भाजपा विधायक को हिदायत के नाम पर खानापूर्ति करने वाले नेताओं के पेंच कसे जेपी नड्डा ने

डीएन ब्यूरो

लगातार बलिया कांड को लेकर भाजपा नेताओं की फजीहत हो रही है। पांच दिन बाद भी भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने बेलगाम विधायक सुरेन्द्र सिंह पर लगाम नहीं कस पाये हैं। कल की मुलाकात महज रस्म अदायगी बनकर रह गयी थी। इसके बाद अब जेपी नड्डा मैदान में कूदे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष

जेपी नड्डा
जेपी नड्डा


नई दिल्ली: बलिया कांड को लेकर भाजपा की जमकर छीछालेदर हो रही है। लगातार फजीहत के बाद अब जाकर भाजपा के नेताओं को सुध आय़ी है और डैमेज कंट्रोल शुरु किया गया है।

बलिया के बेलगाम भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह को कल लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाया था लेकिन उन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया जब यह खबर मीडिया में छायी तब जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोर्चा संभाला और प्रदेश अध्यक्ष से बात की और विधायक को कारण बताओ नोटिस देने को कहा।










संबंधित समाचार