झारखंड: नक्सलियों ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को किया आग के हवाले

डीएन ब्यूरो

झारखंड में उग्रवाद प्रभावित हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक निजी निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर मशीनों और ट्रैक्टरों में आग लगा दी।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो


हजारीबाग: झारखंड में उग्रवाद प्रभावित हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक निजी निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला कर मशीनों और ट्रैक्टरों में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: पीरागढ़ी बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हुई एक दमकल कर्मी की मौत

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात करीब 25-30 की संख्या में प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने किरिगढ़ा स्थित एक निजी निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर हमला किया और डीजल छिड़ककर दो जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी। घटना की सूचना पर आज सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। (वार्ता)










संबंधित समाचार