Road Accident in Jammu: भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत, 10 घायल, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया गहरा शोक

डीएन ब्यूरो

जम्मू कश्मीर के डोडा जनपद के ठाठरी इलाके में आज गुरूवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना
राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना


जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरूवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर, सेना स्थानीय अधिकारी और ग्रामीणों ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस हादसे पर गहरा शोक जताया। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा डोडा के ठाठरी इलाके में हुआ। यहां एक मिनीबस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है, जिसके बाद इसमें सवार 8 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पांच लोगों ने घटना के बाद दम तोड़ा। जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि यह सड़क हादसा सुई गोवारी इलाके में हुआ। ये सभी लोग मिनी बस में सवार थे। घायलों को उपचार के लिए डोडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी कइयों की हालत गंभीर बनाई हुई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। 

वहीं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा शोक जाताते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदना उन परिवारों के लिए जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। 










संबंधित समाचार