जिंदगी से जंग में हार गया घायल विनय, सिद्धार्थनगर के जिला अस्पताल में ली आखिरी सांस, बच्चे से छिना पिता का साया

डीएन संवाददाता

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक बोलेरो व बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा था। घायल विनय ने भी इलाज के दौरान दम तोड दिया। पढें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

बृजमनगंज थाना
बृजमनगंज थाना


बृजमनगंज (महराजगंज): थाना क्षेत्र बृजमनगंज बहदुरी मार्ग पर लोहरसन पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर लगभग एक बजे बोलेरो एवं बाइक सवार की आमने सामने से हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि दूसरा युवक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को एम्बुलेंस से बृजमनगंज सीएचसी लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके सर मे गंभीर चोट लगी हुई थी। डाक्टरों द्वारा उसका इलाज चल रहा था देर शाम लगभग 06:30 मिनट पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और अपनी जिंदगी की जंग हार गया।

मृतक विनय (22 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र निवासी नौडिहवा गुजरौलिया का रहने वाला था। अभी एक साल पहले उसकी शादी हुई थी।

एक नन्हा सा बच्चा भी है। एक तरफ जहां पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है वहीं एक मजदूर माता पिता अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं।

ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने बताया वीरेंद्र के चार बच्चों में सबसे बड़ा लड़का विनय था। आज  वह भी छोड़कर चला गया।

ग्राम प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि मृतक छट्ठू के पिता महंगू भट्ठा पर मजदूरी करके अपने दो बच्चों को पाल रहे थे।

आज दो परिवार के घर का चिराग बुझ गया। इस घटना से बृजमनगंज क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।










संबंधित समाचार