झारखंड में दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया गया, DGCA ने इंडिगो पर 5 लाख का जुर्माना

डीएन ब्यूरो

रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 7 मई को इंडिगो के सेवा विमान में एक दिव्यांग बच्चे को नहीं चढ़ने देने के मामले में डीजीसीए की जांच टीम ने इंडिगो के कर्मचारी को प्रथम दृष्टया दोषी माना था। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

इंडिगो पर लगा 5 लाख का जुर्माना (फाइल फोटो)
इंडिगो पर लगा 5 लाख का जुर्माना (फाइल फोटो)


रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 7 मई को इंडिगो के सेवा विमान में एक दिव्यांग बच्चे को नहीं चढ़ने देने के मामले में डीजीसीए की जांच टीम ने इंडिगो के कर्मचारी को प्रथम दृष्टया दोषी माना था।

अब इंडिगो एयरलाइंस कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

इंडिगो को इस मामले में पक्ष रखने के लिए 26 मई तक का समय दिया गया था और शनिवार को डीजीसीए द्वारा इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया गया है। (यूनिवार्ता)










संबंधित समाचार