IND vs NZ: भारत ने 8 विकेट से जीता रायपुर वनडे, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी कब्जाई, देखिये पूरा स्कोर बोर्ड

डीएन ब्यूरो

भारत ने शनिवार को यहां दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की और सीरीज पर भी कब्ज कर लिया। डाइनामाइठ न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये किसने कितने रन बनाये।

भारत ने वन डे सीरीज पर किया कब्जा
भारत ने वन डे सीरीज पर किया कब्जा


रायपुर: भारत ने शनिवार को यहां खेल गये दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

रायपुर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने इसे दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के लिए यह लक्ष्य बेहद आसान था। कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन रोहित अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए विराट भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गिल एक छोर पर खड़े रहे और ईशान किशन के साथ मिलकर मैच खत्म किया। 

भारत पारी-स्कोर :
रोहित शर्मा पगबाधा बो शिपले 51
शुभमन गिल नाबाद 40
विराट कोहली स्ट लाथम बो सैंटनर 11
ईशान किशन नाबाद 08
अतिरिक्त : 01

कुल : 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन

विकेट पतन : 1-72, 2-98

गेंदबाजी :
लॉकी फर्ग्यूसन 5-0-21-0
हेनरी शिपले 5-0-29-1
ब्लेयर टिकनर 4-0-19-0
मिचेल सैंटनर 4.1-0-28-1
माइकल ब्रेसवेल 2-0-13-0










संबंधित समाचार