India Vs New Zealand: मुंबई टेस्ट में अश्विन, जयंत ने किया कमाल, भारत ने सीरीज पर 1-0 से किया कब्जा

डीएन ब्यूरो

मुंबई टेस्ट में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा कर सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

टीम इंडिया
टीम इंडिया


मुंबई: भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात दे दी है और इसी के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।

भारत की जीत के हीरो मयंक अग्रवाल और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी रहे। अग्रवाल ने पहली पारी में 150 रन ठोकने के बाद दूसरी पारी में 62 रन बनाए। वहीं, अश्विन ने दोनों पारियों के दौरान ही चार-चार विकेट निकाल कीवी बल्‍लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

मुंबई टेस्ट में जीत दर्ज कर भारत ने एक इतिहास भी रचा है। रनों के हिसाब से किसी भी टेस्ट मैच में भारत की ये सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराया था, लेकिन अब न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात दी।

टीम इंडिया की ओर से इस मैच में मयंक अग्रवाल ने कमाल कर दिया, मयंक ने पहली पारी में 150 रन बनाए और दूसरी पारी में भी 62 रनों की अहम पारी खेली। सीनियर खिलाड़ियों के बाहर होने की वजह से मयंक को मौका मिला था।










संबंधित समाचार