Volleyball Club World Championship: अगले दो साल तक वॉलीबॉल क्लब विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा भारत

डीएन ब्यूरो

पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैंपियनशिप के 2023 और 2024 सत्र का आयोजन प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के तत्वावधान में भारत में किया जायेगा। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

फाइल फोटो
फाइल फोटो


लुसाने: पुरुष वॉलीबॉल क्लब विश्व चैंपियनशिप के 2023 और 2024 सत्र का आयोजन प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) के तत्वावधान में भारत में किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (एफआईवीबी) और वॉलीबॉल वर्ल्ड ने मंगलवार को यह घोषणा की।

पीवीएल के 2023 और 2024 सत्र की विजेता टीम टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस टूर्नामेंट में भारत को इटली, ब्राज़ील और ईरान जैसे देशों के शीर्ष वॉलीबॉल क्लबों का सामना करना होगा। 

चैंपियनशिप का आयोजन छह से 10 दिसंबर 2023 के बीच होगा, हालांकि मेजबान शहर की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है। (वार्ता)










संबंधित समाचार