एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतने पदकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर..

डीएन ब्यूरो

भारत ने हांगकांग में रविवार को संपन्न हुई एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुल इतने पदक जीतकर पदक तालिका में चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नई दिल्ली: भारत ने हांगकांग में रविवार को संपन्न हुई एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीतकर पदक तालिका में चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

चीन 12 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य सहित 31 पदक जीतकर तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। भारत ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों की मेडले रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 

 

भारतीय चौकड़ी ने 1:54.04 का समय लिया। श्रीलंका को रजत और चीन को कांस्य पदक मिला। भारतीय लड़कियों की टीम ने 2:10.87 का समय लेकर रजत पदक जीता। चीन ने स्वर्ण और कजाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता। (वार्ता)










संबंधित समाचार