पंजाब में कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह ने थामा आप का हाथ, भगवंत मान ने किया स्वागत

डीएन ब्यूरो

पंजाब में वर्ष 2022 में संपन्न विधानसभा चुनावों में मजीठा सीट से हार गए कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह ने थामा आप का हाथ
कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह ने थामा आप का हाथ


चंडीगढ़: पंजाब में वर्ष 2022 में संपन्न विधानसभा चुनावों में मजीठा सीट से हार गए कांग्रेस नेता जगविंदरपाल सिंह बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें दल में शामिल किया। सिंह का स्वागत करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम और नीतियों से बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, ''हम पूरी लगन और मेहनत से काम कर रहे हैं ताकि राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं उनका आप में स्वागत है।''

मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी देशभर में मजबूती हासिल कर रही है।

जगविंदरपाल सिंह वर्ष 1987 से कांग्रेस में हैं। वह वर्ष 1992 में पार्षद बने और वर्ष 1999 में पंजाब युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर जिले की मजीठा सीट से लड़ा था।










संबंधित समाचार