मुंबई में बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत

डीएन ब्यूरो

देश की नगरी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश कहर बरपा रही है। मंगलवार को तेज बारिश की वजह से दीवार गिरने की वजह से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर


मुंबई: देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश कहर बरपा रही है। मंगलवार को तेज बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। मौसम विभाग के 24 घंटे के अंदर और बारिश होने का अनुमान जताया है। साथ ही लोगों को जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

पुणे के अंबेगांव स्थित एक कालेज की दीवार गिरने से छह लोगों की दबकर मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। मुंबई के पूर्वी मलाड में एक दीवार के झोंपडियों पर गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से मलाड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।  फणनवीस ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। कल्याण में भी तीन लोगों के मरने की रिपोर्ट है। (वार्ता) 










संबंधित समाचार