Bureaucracy: मध्य प्रदेश में कई IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 7 जिलों के कलेक्टर

डीएन ब्यूरो

मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। सात जिलों के कलेक्टर भी स्थानांतरित हुए हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

IAS अधिकारियों के तबादला
IAS अधिकारियों के तबादला


भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने आज रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए।

सात जिलों के कलेक्टर भी स्थानांतरित हुए हैं।ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव बनाया गया है। वे राज्य पर्यटन विकास निगम के अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को ग्वालियर कलेक्टर पद का दायित्व सौंपा गया है। (वार्ता)










संबंधित समाचार