Hyderabad Election: हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही, 69 बूथों पर वोटिंग रद्द, जानिये ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

देश के हाई प्रोफाइल नगर निगम में शामिल हो चुके ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के लिए चल रहे मतदान के बीच 69 बूथों पर वोटिंग रद्द कर दी गयी है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट आखिर क्यों रद्द हुई वोटिंग

हैदराबाद चुनाव में एक्टर चिरंजीव ने भी डाला वोट
हैदराबाद चुनाव में एक्टर चिरंजीव ने भी डाला वोट


हैदराबाद: देश के हाई प्रोफाइल नगर निगम में शामिल हो चुके ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के चुनाव के लिये जारी वोटिंग में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है। इस लापरवाही के चलते प्रशासन ने 69 बूथों पर चुनाव रद्द कर दिया है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव बीजेपी और AIMIM के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोंनों ही पार्टियां इन चुनावों में जीत का दावा कर रही है। 

प्रोफाइल नगर निगम के मतदान के दौरान मलकापेट में 69 बूथों के बैलट पेपर से सीपीएम का चुनाव चिह्न गायब था। इसके बाद प्रशासन ने 69 बूथों पर चुनाव रद्द कर दिया है। इन बूथों पर 3 दिसंबर को फिर से चुनाव कराया जाएगा। GHMC चुनाव के नतीजे 4 दिसंबर को आएंगे।

इन चुनावों में लोगों के भारी उत्साह देखा जा रहा था लेकिन ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में मतदान की रफ्तार बेहद सुस्त देखने को मिल रही है। 3 बजे तक मात्र 25 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया है। एक बजे तक मात्र 18.2 फीसदी वोट डाले गए हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान चुनाव क्षेत्र में बाहरी लोगों, विधायकों और सासंदों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। बावजूद इसके कुकाटपल्ली क्षेत्र में अजय कुमार टहलते हुए पाए गए थे। उन्हें देखकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव की 150 सीटों पर हो रहे चुनाव में 1122 प्रत्याशी मैदान में हैं। हैदराबाद नगर निगम के 150 सीटों पर कुल 74,67,256 मतदाता हैं। इनमें 38,89,637 पुरुष और 35,76,941 महिला जबकि थर्ड जेंडर के 678 मतदाता हैं। नगर निगम की 150 सीटों के लिए 2927 मतदाता स्थल बनाए गए हैं, जहां पर 9101 वोटिंग बूथ हैं।










संबंधित समाचार