Holiday On Holi: यूपी में होली की छुट्टी को लेकर असमंजस! रहेगी दो दिन की छुट्टी?

Rani Tibrewal

उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी को लेकर कई लोग असमंजस में हैं। कुछ लोगों को लगता है कि छुट्टी सिर्फ 1 दिन की है, जबकि कुछ दो दिन की बात कर रहे हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

यूपी में होली की छुट्टी को लेकर असमंजस
यूपी में होली की छुट्टी को लेकर असमंजस


उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में होली की छुट्टी को लेकर कई लोग असमंजस में हैं। कुछ लोगों को लगता है कि छुट्टी सिर्फ 1 दिन की है, जबकि कुछ दो दिन की बात कर रहे हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि यूपी में होली पर कितने दिन की छुट्टी होती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन अनुभाग के पत्र संख्या 870/तीन-2024-39 (2) 2016 के अनुसार होली पर 2 छुट्टियां सार्वजनिक और 1 प्रतिबंधित हैं। 17 दिसंबर 2024 को जारी कैलेंडर के अनुसार यूपी में होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च (शक संवत फाल्गुन 22, 1946) को है, होली पर शुक्रवार, 14 मार्च (शक संवत 23, 1946) को सार्वजनिक अवकाश है।

15 मार्च को प्रतिबंधित अवकाश

यह भी पढ़ें | UP Weather on Holi: यूपी में होली पर पड़ सकता है रंग में भंग, इन जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

इसके अलावा शनिवार 15 मार्च (शक संवत फाल्गुन 24, 1946) को होली का प्रतिबंधित अवकाश है। प्रतिबंधित अवकाश के संबंध में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रत्येक कर्मचारी को शेड्यूल में दिए गए प्रतिबंधित अवकाश में से कोई भी दो अवकाश लेने की अनुमति होगी, जो भी वह लेना चाहे।

13, 14 और 15 मार्च को अवकाश के अलावा 16 मार्च को रविवार है। ऐसे में होली के मौके पर यूपी के लोगों को चार दिन की छुट्टी मिलेगी।

रेलवे और UPSRTC की क्या है तैयारी?

यह भी पढ़ें | यूपी में 8 सीएमओ समेत कुल 15 चिकित्सा अधिकारियों के ट्रांसफर, पढ़ें सूची

दूसरी ओर, होली पर लोग अपने घर लौटेंगे, ऐसे में यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम और भारतीय रेलवे ने विभिन्न रूटों पर बसों और ट्रेनों की व्यवस्था भी की है।

यूपीएसआरटीसी की बात करें तो विभिन्न जोन से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और कई बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। ताकि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इन्हें तुरंत शुरू किया जा सके। रेलवे ने भी यूपी के विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली से गोरखपुर और लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों के लिए स्पेशल ट्रेनें होली के बाद तक चलेंगी।

 










संबंधित समाचार