हॉकी दिग्गज अजीत पाल सिंह की पत्नी किरण का निधन

डीएन ब्यूरो

अपने जमाने के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह की पत्नी और राष्ट्रीय स्तर की पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


नयी दिल्ली: अपने जमाने के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अजीत पाल सिंह की पत्नी और राष्ट्रीय स्तर की पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया है।

अजीत पाल सिंह के अनुसार उनकी पत्नी किरण ग्रेवाल का शुक्रवार की रात को निधन हो गया था। वह 69 वर्ष की थी। अंतिम संस्कार यहां रविवार को किया जाएगा।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अजीत पाल सिंह की अगुवाई में भारत ने 1975 में कुआलालंपुर में विश्व कप जीता था।

उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से कहा,‘‘ मुझे यह सूचित करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरी पत्नी किरण का कल रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को लोधी रोड शमशान घाट में किया जाएगा।’’










संबंधित समाचार