मोरहाबादी मैदान में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ, कई नेता रहे मौजूद

डीएन ब्यूरो

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस मौके पर कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर...

हेमंत सोरेन ने ली शपथ
हेमंत सोरेन ने ली शपथ


रांचीः झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। वो झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। इस मौके पर राहुल गांधी, अशोक गहलोत, एमके स्टालिन, ममता बनर्जी, वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डी राजा और अतुल अंजान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। हेमंत सोरेन के अलावा कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता ने हेमंत सोरेन के साथ मंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ ग्रहण के समारोह के दौरान मोरहाबादी मैदान में तीन भव्य पंडाल सजाया गया है। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थनीय लोगों और समर्थकों से मैदान खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा था। रांची का मोरहाबादी मैदान झामुमो समर्थकों और आम लोगों से भर गया है। सभी नेता मंच पर पहुंच गए हैं, यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है। इसमें झारखंड की आदिवासी संस्कृति की झलक लोगों को देखने को मिली।










संबंधित समाचार