Mumbai: हेमंत नगराले मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर नियुक्त, परमबीर सिंह होमगार्ड में भेजे गये

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए हेमंत नगराले मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाने की घोषणा की है। परमबीर सिंह को होम गार्ड विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

हेमंत नगराले होंगे मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर
हेमंत नगराले होंगे मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर


मुंबईः एंटीलिया केस में सचिन वझे की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद अबसे थोड़ी देर पहले मुंबई पुलिस से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आयी। महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए हेमंत नगराले को मुंबई पुलिस का नया चीफ नियुक्त कर दिया है। हेमंत नगराले अब तक डीजीपी पद पर नियुक्त थे। अब तक मुंबई पुलिस की कमान संभाल रहे परमबीर सिंह के पर कतरते हुए सरकार ने उन्हें पुलिस कमिश्नर पद से हटा कर होम गार्ड विभाग की जिम्मेदारी दी है। 


मुंबई पुलिस कमीश्नर बदलने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने DG रजनीश शेठ को मुंबई पुलिस के महासंचालक की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की है। इसके साथ ही IPS Officer संजय पांडे को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल की जिम्मेदारी दी गई है। 

एंटीलिया केस में एनआईए की बढ़ती जांच के बीच उद्धव सरकार द्वारा पुलिस विभाग में यह बड़ा फेरबदल किया गया है। महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट करके इस बड़े फेरबदल की पुष्टि की है।










संबंधित समाचार