हाथरस कांड: UP में दंगे फैलाने की साजिश रच रहे PFI के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार.. मोबाइल, लैपटॉप बरामद

DN Bureau

हाथरस कांड के बहाने यूपी में दंगा फैलाने की साजिश रच रहे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी खबर..

यूपी पुलिस
यूपी पुलिस


नई दिल्ली: हाथरस कांड के बहाने यूपी में दंगा फैलाने की साजिश रच रहे  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप समेत कई  चीजे बरामद की है। 

इन चारों को मथुरा  से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश में विदेशी फंडिंग की मदद से जातीय हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे थे। इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका की तर्ज पर रातों रात जस्टिस फॉर हाथरस नाम से वेबसाइट तैयार की गई जिसपर आपत्तिजनक और भड़काऊ चीजे अपलोड की गई। इस वेबसाइट में यह बताया गया है कि कैसे दंगे करे। 

इस वेबसाइट में फर्जी आईडी के जरिए काफी लोगों को जोड़ा गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी यूपी सरकार को लगी वैसे ही जांच एजेंसियों की इसकी खबर कर दी गई। जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसते ही रातों रात इस वेबसाइट को बंद कर दी गई है।

यह भी बताया जा रहा है कि इस वेबसाइट को इस्लामिक देशों से फंडिंग की जा रही थी। इतना ही नहीं वेबसाइट बनाने में पीएफआई और एसडीपीआई की भूमिका भी सामने आ रही है।










संबंधित समाचार