Haryana: इस दिन CM पद की शपथ लेंगे नायब सैनी, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

डीएन ब्यूरो

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नायब सिंह सैनी
नायब सिंह सैनी


रोहतक: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की जीत के बाद अब राज्य में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। ऐसे में अब शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को दोबारा शपथ लेंगे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। यह समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 दशहरा ग्राउंड में होगा, जिसके लिए सुबह 10 बजे का समय तय किया गया है। 

यह भी पढ़ें | फेमिना 'मिस इंडिया 2017' की विजेता मानुषी छिल्लर की रोचक बातें..

शपथ पहले युवाओं को बड़ा इनाम

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश के युवाओं से को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शुक्रवार को ऐलान किया कि शपथ लेने से पहले प्रदेश में 25 हजार पदों के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें | चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को मिली बीसीसीआई से मान्यता

बीजेपी को कितनी सीटें मिली?

हरियाणा की 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए 48 सीटें जीती थी। जबकि कांग्रेस को 37 और इनलो को 2 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। नतीजें सामने आने के बाद तीन निर्दलीयों ने भाजपा को समर्थन दे दिया था, जिसके बाद भाजपा के पास अब 51 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/










संबंधित समाचार