राहुल और प्रियंका बोले- गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या से यूपी का गुंडाराज बेकनकाब

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या ने राज्य में फैले गुंडाराज का चेहरा बेनकाब कर दिया है।

राहुल गांधी - प्रियंका गांधी वाड्रा
राहुल गांधी - प्रियंका गांधी वाड्रा


नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या ने राज्य में फैले गुंडाराज का चेहरा बेनकाब कर दिया है।

 

गांधी ने कहा कि पत्रकार जोशी का गुनाह सिर्फ इतना ही था कि उन्होंने भांजी से बदसलूकी का विरोध कर पुलिस से इसकी शिकायत की थी लेकिन गुंडों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और पत्रकार को गोली मार दी। कांग्रेस नेता ने इस घटना पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए आराेप लगाया कि रामराज देने का वादा कर सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन काल में राज्य में गुंडाराज व्याप्त है।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद एनसीआर में आता है। यहां कानून व्यवस्था का ये आलम है तो आप पूरे यूपी में कानून व्यवस्था के हाल का अंदाजा लगा लीजिए। एक पत्रकार को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने भांजी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर पुलिस में दी थी। इस जंगलराज में कोई भी आमजन खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा? (वार्ता)

 










संबंधित समाचार