Gujarat Local Body Election: गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, जानिये क्यों अहम हैं ये 6 नगर निगम चुनाव, ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

गुजरात निकाय चुनाव के लिए सुबह से ही मतदान शुरू हो गया प्रदेश में छह नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में गुजरात निकाय चुनाव से जुड़ा हर ताजा अपडेट

वोटिंग के लिय कतार में लगे मतदाता
वोटिंग के लिय कतार में लगे मतदाता


अहमदाबाद: गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। प्रदेश में छह नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट नगर निगम शामिल हैं। ये चुनाव राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं। ये चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए भी एक परीक्षा के रूप में देखे जा रहे है। 

गुजरात में आझ कुल 575 सीटों के लिए मतदान होगा जिसके लिए 2,276 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से बीजेपी के 577, कांग्रेस के 566, आम आदमी पार्टी के 470, एनसीपी के 91 और अन्य दलों से 353 तथा 228 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। चुनाव की मतगणना 23 फरवरी को होगी।

नगर निगम के ये चुनाव पिछले साल दिसंबर में होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इन्हें स्थगित करना पड़ा। छह शहरों में कुल 575 सीटों के साथ 144 वार्डों में लगभग 1.14 करोड़ मतदाता अपना मत का इस्तेमाल करेंगे। मौजूदा समय में सभी नगर निगमों में भाजपा सत्ता में थी। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों के अलावा पहली बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतरी है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी चुनावी मैदान में है।

गुजरात के राजकोट समेत अन्य जगहों के निकाय चुनाव के लिए सुबह से ही वोटरों की लाइन देखी गई। हालांकि, कहीं भी भीड़भाड़ की स्थिति नहीं रही। वोटिंग के लिये कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये हैं। चुनाव के मद्देनजर 43,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें नियमित यूनिट के 25,000 कर्मियों, होमगार्ड के 15,000 और राज्य रिजर्व पुलिस बल के 3,000 कर्मियों की तैनाती है।










संबंधित समाचार