Crime in Gorakhpur: नाबालिग पोती के साथ बलात्कार के आरोप में दादा गिरफ्तार
गोरखपुर जिला पुलिस ने नाबालिग पोती के साथ बलात्कार करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
![(फाइल फोटो)](https://static.dynamitenews.com/images/2023/03/17/grandfather-arrested-for-raping-minor-granddaughter/6413d9c0cfdd6.jpg)
गोरखपुर: जिला पुलिस ने नाबालिग पोती के साथ बलात्कार करने के आरोप में 65 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से आज बताया कि मंगलवार की शाम गुलरिहा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश (65) ने रिश्ते में पोती लगने वाली 13 वर्षीय लड़की को खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
यह भी पढ़ें |
Crime in UP: गोरखपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित
उन्होंने बताया कि सुरेश ने लकड़ी काटने के लिये लड़की की मां से कुल्हाड़ी मांगी थी। लड़की जब उसे कुल्हाड़ी देने गयी, तभी उसने उसे अकेला पाकर उससे बलात्कार किया।
सूत्रों ने बताया कि गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने वारदात के दौरान लड़की की मां को इसकी सूचना दी। इस पर वह गांव की कई अन्य महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची और सुरेश को पकड़कर उसकी पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़ें |
Crime in UP: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय दुकानदार गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि सुरेश के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।