Crime in UP: दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

बुलंदशहर के खुर्जा जिले में पुलिस ने एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।

बलात्कार (फाइल)
बलात्कार (फाइल)


बुलंदशहर: बुलंदशहर के खुर्जा जिले में पुलिस ने एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बजरंग बली चौरसिया ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि इस घटना का पता तब चला जब लड़की की मां हाल ही में उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि लड़की चार माह की गर्भवती है।

उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय मूक-बधिर लड़की की मां ने उसी गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 










संबंधित समाचार