Crime in UP: बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो बच्चियों को बारात दिखाने के बहाने ले जाकर उनके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दुष्कर्म (फाइल)
दुष्कर्म (फाइल)


बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो बच्चियों को बारात दिखाने के बहाने ले जाकर उनके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 28 मई को थाना शेरकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक गांव में 27 मई की रात छह वर्षीय बच्ची और पांच वर्षीय बच्ची को बहाने से ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव वालों द्वारा तलाश करने पर दोनों बच्चियां 28 मई की सुबह गांव के बाहर बदहवास हालत में मिली थीं। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियां इलाज के बाद घर लौट आयी हैं।

पुलिस अधीक्षक जादौन ने बताया कि जांच के दौरान मनोज कुमार का नाम सामने आया और जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जादौन के अनुसार मनोज ने बताया कि 27 मई की रात नशे की हालत में वह दोनों लड़कियों को बारात दिखाने के बहाने एक खेत में ले गया, जहां उसने उनके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मनोज के कपड़े बरामद कर लिये हैं जो उसने घटना के समय पहने हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 










संबंधित समाचार