कलयुगी पत्नी की काली करतूत, प्रेमी के साथ साजिश रच पत्नी ने करा दी पति की हत्या

डीएन संवाददाता

गोरखपुर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी


गोरखपुर: गोरखपुर के कैंट क्षेत्र में एक कलयुगी पत्नी ने रिश्ते को तार तार कर दिया। शनिवार रात भैरोपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर ईंट से सिर कूचकर अपने ही पति की हत्या कर दी और उसके शव को रात में ही पल्सर बाइक पर लादकर ले जाने लगे। तभी पुलिस से उनका सामना हो गया। वो शव को वहीं फेंककर भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में विवेक की पत्नी समेत एक अन्य युवक को भी अरेस्ट किया गया है। 

भैरोपुर निवासी विवेक सिंह

भैरोपुर निवासी विवेक सिंह का विवाह सात साल पहले देवरिया के गौरीबाजार की सुषमा सिंह से हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है। शनिवार रात खाना खाने के बाद विवेक पत्नी और बेटे के साथ छत पर अपने कमरे में सोने चला गया था। रात करीब एक बजे दो बाइक से चार युवक घर पहुंचें और यह लोग चारदीवारी फांदकर घर में घुसने के बाद पत्नी की मदद से छत पर चढ़ गए।

घर पर मातम

कमरे में पहुंचने के बाद इन लोगों ने विवेक की सोते समय ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया। इसके बाद शव को छत से उतारने के बाद हत्या करने वाले युवक बाइक पर शव लादकर ठिकाने लिए बाइपास की तरफ जा रहे थे।  रास्ते में गश्त पर निकले सिपाहियों ने इन्हें पकड़ लिया। 

पुलिस पूछताछ के बाद युवकों को लेकर विवेक के घर पहुंची। दरवाजे पर खड़े उनके दो दोस्तों के साथ ही विक्की की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद घरवालों को घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर कैंट ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि शादी के बाद भी सुषमा की गौरी बाजार के रहने डब्बू सिंह से फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। उसके बुलाने पर दोस्तों के साथ पहुंचे डब्बू ने वारदात को अंजाम दिया।
 










संबंधित समाचार