Uttar Pradesh: गोरखपुर में नाबालिग छात्र से संबंध बनाने वाली महिला के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अदालत के आदेश के बाद नाबालिग छात्र से संबंध बनाने की आरोपी एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानिये क्या है पूरा मामला

फाइल फोटो
फाइल फोटो


गोरखपुर: एक नाबालिग छात्र से अवैध संबंध बनाने वाली महिला के खिलाफ अदालत के फैसले पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने कुछ साल पहले छात्र से उस समय दुष्कर्म किया था, जब वह नाबालिग था। महिला अब बालिग हो चुके उसी छात्र पर अपनी लड़की से शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके खिलाफ युवक के परिजनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अब कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ छात्र से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

पीड़ित छात्र के परजिनों के मुताबिक महिला ने छात्र के साथ 2016 में उस समय दुष्कर्म किया था, जब वह 10वीं में पढ़ता था। उनका परिवार नौगढ़ में किराए का कमरा लेकर रहता था और छात्र वहां एक शिक्षके के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली आरोपित महिला ने छात्र के साथ अवैध संबंध बनाये। महिला ने यह बात तब कबूल भी की। परिजनों ने कई बार पुलिस से शिकायत करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तब मामला दर्ज नहीं किया।

जानकारी के मुताबिक 12वीं की पढाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिया छात्र समेत उनका परिजन नौगढ़ से चला गया। मामले के मुताबिक आरोपित महिला अब बीएससी कर रहे पीड़ित छात्र पर उसकी बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगी। छात्र के परजनों ने इस बात को लेकर महिला के खिलाफ जब पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। छात्र के परिजन न्याय की गुहार के लिये कोर्ट पहुंचे।

छात्र के परिजनों की शिकायत और मामले की सुनवाई के बाद सिद्धार्थनगर में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रतिमा त्रिपाठी का अदालत ने छात्र से जबरन संबंध वाली उक्त महिला के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने आदेश दिया। पुलिस ने महिला पर लड़के से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। 

महिला बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है, जबकि पीड़ित छात्र सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक मोहल्ला का निवासी है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से मिले आदेश के अनुपालन में दोषी पाई गई महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित महिला की तलाश जारी है।










संबंधित समाचार