गोरखपुर: गीडा के नन्दापार में भिड़े सपा और भाजपा कार्यकर्ता, जमकर मारपीट, जानिये पूरा अपडेट

डीएन ब्यूरो

सीएम योगी के गृह जनपद गोरखपुर के गीडा में नन्दापार बीजेपी ऑफिस पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



गोरखपुर: लोक सभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी को लेकर सभी पार्टियां क्षेत्र मे दमखम लगाने में जुट गई है। वहीं गीडा थाना क्षेत्र के जैतपुर के नन्दापार में स्थित भाजपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला सामने आया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान कार्यलय में रखे 25000 रुपये लूटने के आरोप भी लगाये जा रहे हैं। मारपीट को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मामला गरमा गया है। 

जानकारी के मुताबिक नन्दापार में भाजपा ऑफिस के पास लगे पीएम मोदी के कटआउट पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा लपेटने को लेकर मामला बिगड़ गया। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।

यह भी पढ़ें | गोरखपुर में भाजपाइयों की गुंडई, डीएम कार्यालय पर नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा

मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने गीडा थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग किया है। तहरीर देने वाले राजन सिंह पुत्र चंदगी सिंह ग्राम व पोस्ट जैतपुर जनपद ‌गोरखपुर का निवासी हैं।

तहरीर में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी की लोक सभा प्रत्याशी काजल निषाद का सियर ग्राम सभा में सभा होने वाली थी, जिसका स्वागत करने के लिए सपा समर्थक पहले से ही मौजूद थे। जब प्रत्याशी का काफिला आने वाला था, उससे पहले ही सपा कार्यकर्ता उग्र हो गये और उन्होंने भाजपा कार्यालय पर हमला बोल दिया।

पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा कार्यलय में ऱखे 25000 रुपये भी लूटने का आरोप लगाया गया है। सपाइयों पर प्रधानमंत्री के कट आउट पर बने चेहरे पर अभ्रदता करने की शिकायत दी गई है।

यह भी पढ़ें | योगी आदित्यनाथ का दावा बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा

मामले की जानकारी के बाद सपा प्रत्याशी काजल निषाद अपने समर्थकों के साथ गीडा थाने पर पहुंची। वह वहां पुलिस व बीजेपी पर हमलावर हो गयी। उन्होंने भाजपा व पुलिस प सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। काजल निषाद ने कहा कि पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को जबरजस्ती गाड़ी में बैठाकर थाने लायी हैं। कार्यकर्ताओं को पुलिस का भय दिखा रही हैं।

गीडा थाना प्रभारी योगेन्द्र राय का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता द्वारा तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है।










संबंधित समाचार