UP Election: अखिलेश यादव- मैं अपने संग लाल पोटली लिये चलता हूं, संकल्प लेता हूं, यह BJP को हराने-भगाने का काम करेगी

डीएन ब्यूरो

चुनावी अभियान के लिये आज गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां प्रेस कांफ्रेंस करके सत्ताधारी भाजपा पर फिर एख बार बड़े हमले बोले। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते अखिलेश यादव
गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते अखिलेश यादव


गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिये कल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गाजियाबाद में सत्ताधारी भाजपा सरकार पर खूब हमले बोले। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अपने साथ लाल पोटली लेकर चलता हूं, अन्न संकल्प लेता हूं। हमारी यह लाल पोटली भाजपा को चुनाव में हराने के लिए और सत्ता से भगाने के लिए काम करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में जो माहौल दिखाई दे रहा है, उससे दिखता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। यहां की जनता ने खासकर किसानों, नौजवान, व्यापारीच हर वर्ग के लोगों ने मन बना लिया है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यहां की जनता इस बार भाजपा को  सत्ता से बेदखल करने जा रही है। 

अखिलेश ने कहा कि यूपी का चुनाव परिणाम खुशहाली का परिणाम लेकर आएगा।  यहां के किसानों ने जो आवाज उठाई थी, उससे भाजपा को झुकना पड़ा और वही लोग जो किसानों को आतंकवादी, मवाली कह रहे थे, किसानों ने उनका झुका दिया। उनका अहम तोड़ दिया।  ना जाने कितनी ज्यादा पुलिस फोर्स लगाई गई, लेकिन इसके बावजूद भी ये लोग गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर से किसानों हिला नहीं ना सके। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को समझाना चाहिए कि वे जो तीन काले कानून लाए थे, वह किसानों के हक में कैसे थे और जब काले कानून हटाए और जब हटाए तो वह किसानों के हक में क्यों नहीं थे। आखिरकार भाजपा ने किसानों को अपमानित क्यों किया।
अखिलेश यादव ने कहा  इसीलिए मैं अपने साथ अन्न की लाल पोटली लेकर चलता हूं और अन्न संकल्प लेता हूं कि यह लाल टोपी और लाल पोटली भाजपा को हराने के लिए और भगाने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं यानी कि 80 करोड़ लोगों को गरीब बना दिया इन्होंने। किसानों के आंदोलन ने भाजपा को झुकने पर मजबूर कर दिया और अंततोगत्वा भाजपा का ले किसी कानून वापस लेने के लिए मजबूर हो गई। किसान कैसे भूल सकता है कि भाजपा ने अन्नदाता का अपमान किया।

अखिलेश ने कहा आज मुझे खुशी है कि मेरे साथ जयंत चौधरी हैं। हम दोनों मिलकर किसानों की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रहे हैं। पहले चरण के मतदाता और अंतिम चरण के मतदाता यह बात जानते हैं कि चौधरी चरण सिंह  ने किसानों की खुशहाली की लड़ाई लड़ी। उन्होंने सभी किसानों को एक साथ लाकर आंदोलन करने का कार्य किया। 










संबंधित समाचार