मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का निधन, दो बजे होगा अंतिम संस्कार

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज सुबह निधन हो गया उनका दोपहर दो बजे भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री


भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज सुबह निधन हो गया  उनका दोपहर दो बजे राजधानी भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि स्वर्गीय गौर की पार्थिव देह दोपहर साढ़े 12 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय ले जाई जाएगी। उसके बाद वहां से पार्थिव देह को स्थानीय सुभाष नगर विश्राम घाट ले जाया जाएगा। जहां दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के मुताबिक श्री गौर लंबे समय से बीमारी के चलते राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनका आज सुबह बीमारी के दौरान निधन हो गया। श्री गौर ने उमा भारती के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रदेश की कमान संभाली थी।

 यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
स्वर्गीय गौर के अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है। (वार्ता ) 










संबंधित समाचार