असम के पूर्व मंत्री चंदन कुमार का निधन..कांग्रेसियों में पसरा मातम

डीएन ब्यूरो

असम के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सरकार का सोमवार को बोंगईगांव में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें कांग्रेसियों में कैसे पसरा मातम

चंदन कुमार सरकार
चंदन कुमार सरकार


गुवाहाटी: असम के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सरकार का सोमवार को बोंगईगांव में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सरकार 65 वर्ष के थे। उन्हें सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटा और एक बेटी है।

सरकार अभयपुरी दक्षिण विधानसभा सीट से तीन बार - 1991, 2001 और 2011 में विधायक चुने गये थे। तीसरी बार विधायक रहने के दौरान वह तरूण गोगोई नीत सरकार में सिंचाई मंत्री थे।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सरकार के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। 

असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी सरकार के निधन पर दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।  (भाषा)










संबंधित समाचार