असम: 19 लाख से अधिक नाम NRC की फाइनल लिस्ट से बाहर, अब ये हैं विकल्‍प

डीएन ब्यूरो

असम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) की फाइनल लिस्‍ट शनिवार को जारी कर दी गई है। जिसमें 19 लाख से अधिक लोगों का नाम शामिल नहीं हुआ है। यह फाइनल लिस्‍ट असम NRC की आधिकारिक वेबसाइट nrcassam.nic.in पर देखी जा सकेगी। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें पूरी खबर..

गुवाहाटी में NRC सेवा केंद्र पर दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी
गुवाहाटी में NRC सेवा केंद्र पर दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी


गुवाहाटी: असम रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) की फाइनल लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई है। लिस्ट में 19 लाख, 6 हजार 667 लोग शामिल नहीं हो सके हैं। फाइनल लिस्‍ट से बाहर रहने वाले लोग विदेशी ट्रिब्‍यूनल में 120 दिन में अपील कर सकते हैं। 

NRC के राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला (NRC state Coordinator) ने बताया कि कुल3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों को व्यक्तियों को अंतिम सूची में शामिल करने के योग्य पाया गया है। वहीं 19 लाख 6 हजार 657 लोगों इस सूची में जगह नहीं मिल पाई है। वह लोग अपनी राष्‍ट्रीयता संबंधी दावों के लिए वैध दस्‍तावेजों को नहीं प्रस्‍तुत कर पाए हैं। 

हालांकि इन लोगों को विदेशी ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर कर सकते हैं। जिसके लिए उन्‍हें 120 दिन मिलते हैं। असम सरकार राज्य के 400 विदेशी न्यायाधिकरणों की स्थापना करेगी। जिससे कि शिकायतों से निपटा जा सकेगा।

कैसे चेक कर सकते हैं अपना नाम

NRC ASSAM FINAL LIST में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए दो तरीके हैं। पहला ऑन लाइन और दूसरा ऑफ लाइन। ऑनलाइन चेक करने के लिए NRC के आधिकारिक वेबसाइट nrcassam.nic.in पर जाएं। 

नहीं भेजा जाएगा डिटेंशन सेंटर

NRC की फाइनल लिस्‍ट जारी होने के बाद  राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केंद्र सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो लोग अपनी नागरिकता खो देंगे उन्हें डिटेंशन सेंटर नहीं भेजा जाएगा।

क्या है एनआरसी ?

 नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स  (NRC) असम में रहने वाले सभी नागरिकों की एक सूची है। वर्तमान में राज्य के भीतर वैध नागरिकों को बनाए रखने और बांग्लादेश से अवैध रूप से आए लोगों को उनके देश भेजने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है।










संबंधित समाचार