मिजोरम में म्यांमा निवासी महिला सहित पांच लोग हेरोइन के साथ गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

म्यांमा की 36 वर्षीय एक महिला सहित पांच लोगों को हेरोइन के साथ मिजोरम में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गिरफ्तार (फाइल)
गिरफ्तार (फाइल)


आइजोल: म्यांमा की 36 वर्षीय एक महिला सहित पांच लोगों को हेरोइन के साथ मिजोरम में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आबकारी एवं स्वापक पदार्थ विभाग द्वारा की गई छापेमारी में राज्य के विभिन्न हिस्सों से ये गिरफ्तारियां की गईं।

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा निवासी एक महिला को 87 ग्राम हेरोइन के साथ आइजोल के बाहरी इलाके फुनचावंग से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आईजोल के निवासी को 13 ग्राम हेरोइन के साथ, जबकि चम्फई कस्बे से 164 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम,1985 की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 










संबंधित समाचार